Fatehpur News: रात्रि चौपाल में मोदी-योगी की तारीफ पर छिड़ा विवाद, सपा के पूर्व प्रधान से तीखी बहस, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fatehpur Ratri Chaupal News: फतेहपुर के हुसेनगंज में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ को लेकर विवाद खड़ा हो गया. समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच तीखी बहस हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया.

रात्रि चौपाल में मोदी-योगी की तारीफ पर छिड़ा विवाद, सपा के पूर्व प्रधान से तीखी बहस, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रात्रि चौपाल में मोदी-योगी की तारीफ पर छिड़ा विवाद, सपा के पूर्व प्रधान से तीखी बहस, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newzo

• 01:46 PM • 19 Jun 2026

follow google news

Fatehpur Viral News: जनपद के हुसेनगंज क्षेत्र में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब रिंकू लोहारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की उपलब्धियों की प्रशंसा की जा रही थी. इसी दौरान जमरावा गांव के समाजवादी Party के पूर्व प्रधान ने आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में बहस नोकझोंक में बदल गई और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

घटना के समय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह भी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया. पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई.

सूत्रों के मुताबिक, विवाद राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर हुआ था. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों को समझाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है.