सीएम योगी के अयोध्या दौरे के बीच चंपत राय की दूरी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया अपना पहला रिएक्शन

Keshav Maurya on Champat Rai: झांसी दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंपत राय को रामभक्त और पूजनीय बताते हुए विवादों को खारिज किया. राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और विपक्ष पर भी निशाना साधा.

Keshav Maurya and Champat Rai

Keshav Maurya and Champat Rai

Keshav Maurya on Champat Rai: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर बड़ा बयान दिया है. दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखे जाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्हें 'आदरणीय और पूजनीय' बताया. 

यह भी पढ़ें...

चंपत राय पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

मुख्यमंत्री के अयोध्या कार्यक्रम के प्रोटोकॉल से चंपत राय को दूर रखे जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए केशव मौर्य ने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूजनीय और रामकाज के लिए पूरी तरह समर्पित रामभक्त हैं. मंदिर के चढ़ावे में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि 'आरोप लगना एक अलग बात है. राम मंदिर में जो भी गलत करेगाउसे सजा मिलेगी.'

एसटी हसन के बयान पर बोले केशव मौर्य

झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने मुसलमानों के इतिहास को लेकर बात कही थी. केशव मौर्य ने कहा कि 'इसमें गलत क्या है? ये सब मुसलमान पहले हिंदू ही थे. जब हिंदू थे, तो सबके पुरखे भगवान राम हैं. हम लोग उन्हें भगवान मानते हैं और वो (मुसलमान) उन्हें अपने पुरखे मानते हैं.'

इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है और नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए.

'केशव के चक्कर में न पड़ें शिवपाल'

वहीं जब केशव मौर्या से शिवपाल यादव के उस बयान को लेकर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि  'हमने केशव को कई बार हराया है.' इसपर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 'शिवपाल यादव बड़े नेता हैं उन्हें केशव जी के चक्कर में पड़ने के बजाय पहले अपने भतीजे (अखिलेश यादव) को संभालना चाहिए.'

अयोध्या में सीएम योगी ने कही ये बात 

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में ₹378 करोड़ से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का शुभारंभ और वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण शामिल रहा. इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर विपक्ष पर जमकर गुस्सा निकाला. उन्होंने कहा कि 'राम मंदिर के लिए 500 वर्षों का लंबा संघर्ष हुआ है, इसलिए किसी को भी अयोध्या की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती. समाजवादी पार्टी जय श्री राम कहने पर गोलियां चलवाती थी. हमने ट्रस्ट की मांग पर तत्काल एसआईटी का गठन कर दिया है. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.'