Fatehpur News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:19 PM)

Fatehpur Woman Suicide: फतेहपुर के हथगांव क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. मायके पक्ष के आने और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Google CTA

Fatehpure News: जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी संझिया में बुधवार रात एक महिला द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया.

यह भी पढ़ें...

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है. महिला के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.