Fatehpur News: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैनाल रोड नहर पुलिया के पास से खागा पुलिस ने दबोचा

Fatehpur Crime News: फतेहपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी दिव्य मिश्रा को खागा क्षेत्र से गिरफ्तार किया. दुकान पर परिचय से शुरू हुई जान-पहचान कथित रूप से रिश्ते में बदलने का दावा जांच में सामने आया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया.

नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैनाल रोड नहर पुलिया के पास से खागा पुलिस ने दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैनाल रोड नहर पुलिया के पास से खागा पुलिस ने दबोचा

Newzo

• 05:53 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Fatehpur Crime News: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें...

थाना खागा में दर्ज मु0अ0सं0 214/2026 धारा 65(1). 352. 351(3) बीएनएस तथा 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दिव्य मिश्रा उर्फ सत्यम मिश्रा (19 वर्ष). पुत्र चन्द्रदत्त मिश्रा. निवासी नई बाजार कस्बा एवं थाना खागा को पुलिस ने 21 जून 2026 को कैनाल रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार 22 जून को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वादी की चाट की दुकान पर उसका नियमित आना-जाना था. इसी दौरान उसकी पहचान वादी की पुत्री से हुई. जो बाद में दोस्ती में बदल गई. अभियुक्त के अनुसार दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से परिचय और मेल-जोल बना हुआ था.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक रामआशीष यादव. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव तथा मुख्य आरक्षी सूर्यप्रकाश परिहार शामिल रहे.