Mathura Latest News: राष्ट्रीय हनुमान दल ने मथुरा-राया मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर से पूर्व गौसना स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन की भव्य प्रतिमा पर 25 जून को माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है.
ADVERTISEMENT
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र सिंह रावत द्वारा दिए गए ज्ञापन में राष्ट्रीय हनुमान दल एक राष्ट्रवादी एवं धार्मिक संगठन है, जो सनातन धर्म एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों के लिए समर्पित है. संगठन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय तिवारी, शेखर चौधरी, विशाल पाराशर,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रतिमा स्थापना के उपरांत पहली बार भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन करेंगे.
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन से आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था तथा यातायात सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है.
ADVERTISEMENT










