Mathura News:श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज के ऐलान से मंदिर में चंदा चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मथुरा में हजारों करोड रुपए की चंदा चोरी मंदिर में हुई है, इसकी सीबीआई जांच नहीं करेंगे तो हम यमुनाजी में जल समाधि ले लेंगे.
उन्होंने कहा है कि ऐसे कलयुग में जीना बेकार है ,जहां भगवान के आभूषण ,सोना ,चांदी भगवान के मंदिर के दान- दक्षिणा को भी चोरी कर रहे हैं ,उन्होंने मंदिर सचिव पर आरोप लगाया कि उनके पास 500 करोड़ की संपत्ति कहां से आई ,उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए.
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि उल्टा मंदिर सचिव के कहने पर उनके गुर्गा लडडू घोटाला का दोषी अनुराग पाठक ने उनके खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर मथुरा पुलिस को दी है, जिस व्यक्ति ने कई वर्ष पहले भोजन त्याग दिया है, जो व्यक्ति नंगे पैर रहता हो, क्या वह व्यक्ति इतने बड़े माफियाओं से चौथ वसूली करेगा, हम साधारण कृष्ण भक्त किसी माफिया से चौथ ले सकते हैं, क्या अधिकारी नहीं जानते हैं कि मंदिर सचिव कितना पावरफुल व्यक्ति है, उसने न जाने कितने लोगों को मंदिर में तंत्र विद्या के नाम पर ठग लिया है, इसके सभी सबूत हमने सार्वजनिक कर दिए हैं. अब हमको जान से मारने की धमकियां मिल रही है ,यदि हम इन पापियों के हाथ से मारे जाते हैं तो उससे अच्छा यही है कि हम यमुनाजी में जल समाधि ले लेंगे.
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी आप हमारे हिंदुओं के गौरव हैं आपको तो तुरंत संज्ञान लेकर सीबीआई जांच करानी चाहिए और इन माफिया की संपत्ति की जांच भी करानी चाहिए, मंदिर सचिव ने ऋषिकेश ,देहरादून ,मथुरा वृंदावन, नोएडा , फिरोजाबाद,दिल्ली में बहुत महंगी संपत्तियां ली है. इतनी बड़ी प्रॉपर्टी कहां से आई.
अब देखना होगा कि आगे सरकार- प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई की जाती है.
ADVERTISEMENT










