Barsana Redevelopment News: बरसाना के राधारानी मंदिर के जर्जर भाग का भव्य जीर्णोद्धार सम्पन्न

Newzo

• 06:07 PM • 18 Jun 2026

Mathura Barsana Renovation: बरसाना के राधारानी मंदिर के जर्जर प्राचीन भाग का जीर्णोद्धार पूरा हो गया है. 16वीं सदी में बने इस हिस्से का विधिवत लोकार्पण किया गया. समारोह में भजन संध्या और प्रसाद वितरण हुआ. साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया.

बरसाना के राधारानी मंदिर के जर्जर भाग का भव्य जीर्णोद्धार सम्पन्न

बरसाना के राधारानी मंदिर के जर्जर भाग का भव्य जीर्णोद्धार सम्पन्न

Google CTA

 Mathura News: कस्बे में प्रसिद्ध राधारानी मंदिर के प्राचीन भाग का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया गया. इस प्राचीन भवन का निर्माण सोलहवीं सदी में लाखा बंजारे द्वारा कराया गया था. श्रद्धालुओं के सहयोग से पुनर्निर्मित मंदिर को विधिवत मंदिर समिति को सौंप दिया गया. इस अवसर पर भजन संध्या, साधु-संतों एवं ब्राह्मणों के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया.

यह भी पढ़ें...

गुरुवार को लोकार्पण समारोह के दौरान भक्ति रस से ओतप्रोत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की. साथ ही साधु-संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन प्रसाद भी वितरित किया गया. जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का यह भाग अब पहले से अधिक भव्य और आकर्षक दिखाई दे रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ श्रीजी मंदिर की दिव्यता और भव्यता में भी वृद्धि हुई है.

जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर आयोजित लोकार्पण समारोह में मंदिर रिसीवर डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी, आशीष कृष्ण गोस्वामी एवं सुशील गोस्वामी ने निर्माण कार्य में विशेष सहयोग देने वाले आर. वेंकटेश्वर को धन्यवाद पत्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया. 

इस अवसर पर उमाशंकर गोस्वामी, लक्ष्मीकांत गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी, विष्णु पंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.