सीतापुर का शुभम जिस नितिन को मानता था भाई वही बना पत्नी का प्रेमी, अब तीनों एक ही घर में रहने को अड़े!

अक्सर शादी के बाद पति और पत्नी साथ रहते हैं. मगर सीतापुर एक परिवार में ऐसा नहीं हुआ है. यहां पति-पत्नी और महिला का आशिक तीनों साथ रहने को तैयार हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई, विवाद छिड़ गया.

Sitapur Husband Wife Lover Case

Sitapur Husband Wife Lover Case

Google CTA

Sitapur Husband Wife Lover Case: अक्सर शादी के बाद पति और पत्नी साथ रहते हैं. मगर सीतापुर एक परिवार में ऐसा नहीं हुआ है. यहां पति-पत्नी और महिला का आशिक तीनों साथ रहने को तैयार हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई, विवाद छिड़ गया. परिवार वालों ने इसका जमकर विरोध किया है. या मामला थाने में भी पहुंच गया था. इस पूरे मामले के सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा ही चर्चा है. खबर में आगे विस्तार से देखिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

महमूदाबाद कोतवाली में क्या हुआ?

बीते शुक्रवार था दिन था. महमूदाबाद कोतवाली में पति शुभम वर्मा, पत्नी अंजू और नितिन नामक युवक के बीच रिश्ते को लेकर कोतवाली में काफी देर तक झगड़ा और समझौते का प्रयास चलता रहा. जानकारी मिली कि अंजू पति और प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही थे. इसमें हैरानी की बात ये थी कि पत्नी के इस प्रस्ताव का पति शुभम ने कोई विरोध नहीं किया. 

शुभम ने कहा कि वह पत्नी और नितिन के साथ रहने को तैयार है. दंपती के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ रखने की बात कही जा रही है. शुभम का कहना है कि वह पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा, भले ही उसे अपना घर छोड़ना पड़े. वहीं, अंजू भी घर छोड़ने की बात कहते हुए पति और प्रेमी का साथ न छोड़ने पर अड़ी है. 

पत्नी के आशिक को भाई मानता था शुभम 

पता चला है कि नितिन का शुभम के घर आना जाना था. शुभम, नितिन को अपना भाई मानता था. इस दौरान नितिन की नजदीकियां अंजू से बढ़ने लगीं. धीरे धीरे रिश्तों में पैदा हुई नजदीकी के चलते एक साथ एक ही घर में तीनों के रहने की बात सामने आई है.  

अंजू ने क्या कहा?

अंजू ने बताया कि पहले परिवार वाले तीनों के एक साथ रहने पर राजी थे. मगर अब तीनों को घर में नहीं रखना चाहते हैं. परिवार के अन्य सदस्यों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है. परिजन पति-पत्नी के साथ नितिन के रहने का विरोध कर रहे हैं.

थाने में क्या हुआ?

महमूदाबाद कोतवाली में ये विवाद पहुंचने के बाद कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. मगर सहमति नहीं बन सकी. फिलहाल एक एप्लीकेशन जरूर सामने आई है, लेकिन कोई भी मामला पुलिस में दर्ज नहीं है.