10 हजार की रिश्वत लेकर कुर्सी पर आराम फरमा रहे थे JE विनेश यादव, तभी विजिलेंस टीम ने मारी एंट्री और कर लिया गिरफ्तार!

नितिन उपाध्याय

• 03:50 PM • 03 Nov 2026

आगरा के शमसाबाद में बिजली कनेक्शन मंजूर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. आगरा विजिलेंस टीम ने विद्युत उपखंड कार्यालय में छापा मारा. वहां अवर अभियंता (JE) विनेश यादव और निविदा कर्मी लोकेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

Agra Vigilance Raid

Agra Vigilance Raid

Google CTA

Agra Vigilance Raid: आगरा के शमसाबाद में बिजली कनेक्शन मंजूर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. आगरा विजिलेंस टीम ने विद्युत उपखंड कार्यालय में छापा मारा. वहां अवर अभियंता (JE) विनेश यादव और निविदा कर्मी लोकेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने नए बिजली कनेक्शन की मंजूरी के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच की और फिर ट्रैप लगाकर सोमवार को दोनों को कार्यालय के अंदर ही पकड़ लिया. कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

बिजली कनेक्शन के लिए किया था आवेदन

मामला शमसाबाद के मोहल्ला टोला का है. यहां रहने वाले अर्जुन ने 24 अक्टूबर को अपने नए मकान में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था. आवेदन के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया. इसके बाद कनेक्शन की मंजूरी के लिए अर्जुन को जेई विनेश यादव से संपर्क करने के लिए कहा गया. आरोप है कि जब अर्जुन जेई से मिला तो उससे नया कनेक्शन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांगे गए. रिश्वत की मांग से परेशान होकर अर्जुन ने आगरा विजिलेंस टीम से इसकी शिकायत कर दी.

यह भी पढ़ें- बहन के सामने उतरवाए कपड़े, बॉडी पर लगाई लिपस्टिक फिर… शिवा की मौत वाले दिन श्रद्धा दुबे ने उसके साथ क्या- क्या किया? 

 

शिकायत सही मिली तो विजिलेंस ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की. शुरुआती जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई. सोमवार को शिकायतकर्ता अर्जुन विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचा और जैसे ही उसने जेई विनेश यादव तथा निविदा कर्मी लोकेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश दे दी. टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया गया कि गिरफ्तारी के समय जेई कार्यालय में ही मौजूद था. दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत

एसपी विजिलेंस राजकुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकारी काम कराने के बदले यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी तत्काल शिकायत विजिलेंस से करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9454401864 और 9454404853 जारी किए गए हैं. इसके अलावा सतर्कता मुख्यालय के नंबर 9454401866 पर भी शिकायत की जा सकती है. एसपी विजिलेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 6 शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग