लेटेस्ट न्यूज़

बहन के सामने उतरवाए कपड़े, बॉडी पर लगाई लिपस्टिक फिर… शिवा की मौत वाले दिन श्रद्धा दुबे उसके साथ क्या- क्या किया? 

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं.

ADVERTISEMENT

Shiva Sharma Death Case
Shiva Sharma Death Case
social share
Google CTA

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ के मुताबिक वारदात वाले दिन शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. आरोप है कि श्रद्धा ने अपनी बहन और साथियों के सामने शिवा के कपड़े उतरवाए और उसके शरीर पर लिपस्टिक पोती. इतना ही नहीं, उसे जबरन डांस करने के लिए भी मजबूर किया गया. पुलिस के मुताबिक इस दौरान शिवा को घंटों तक अपमानित किया गया.

श्रद्धा के इशारे पर शिवा से करवाए जाते थे कई काम

पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक श्रद्धा ने रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस कराया था. आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसे लंबे समय तक प्रताड़ित किया. पूछताछ में श्रद्धा ने कथित तौर पर बताया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और वह पूरी तरह उसके नियंत्रण में था. बताया गया कि श्रद्धा उससे अपने पैर भी दबवाती थी. आरोप है कि उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाता था.

यह भी पढ़ें- काली ड्रेस और ग्लैमरस लुक... सीढ़ियों पर शिवा शर्मा के हाथ में हाथ डाले दिखी श्रद्धा, CCTV फुटेज आया सामने

 

हुक्का बार में टोली के साथ जाती थी श्रद्धा

जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक श्रद्धा अपने रसूख का प्रभाव दिखाने के लिए शिवा को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टी की तस्वीरें दिखाती थी. ये तस्वीरें एक पेन ड्राइव में रखी गई थीं. सूत्रों के मुताबिक वह प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर दूसरों पर धौंस जमाती थी. इसी प्रभाव के जरिए हजरतगंज थाने में एक FIR दर्ज कराने की बात भी सामने आई है. जांच में यह भी पता चला कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड के किसान बाजार स्थित एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी. वहां हुक्का पीते हुए अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई जाती थी. शिवा से उसकी पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी. सोशल मीडिया पर श्रद्धा की अधिकतर तस्वीरें इसी कैफे की बताई जा रही हैं.

कैफे संचालक और आमिर फरार

श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद कैफे संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद उसे नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अभी फरार है.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे की फरारी में नया खुलासा! बॉयफ्रेंड आमिर ने दिया था मोबाइल और फर्जी सिम, क्या छिपाना चाहती थी मॉडल?

 

तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ी

श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी. श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की. उसने अदालत में सशरीर पेश किए जाने की अर्जी भी दी, लेकिन कारण पूछे जाने पर वह चुप रही. कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा.