लेटेस्ट न्यूज़

यूपी सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन को दबंगों ने घेरा, मारपीट के बाद की हवाई फायरिंग! क्या है पूरा विवाद?

फतेहपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी पासवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव में चल रहे विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और हवाई फायरिंग भी की.

ADVERTISEMENT

Krishna Paswan Sister Assault News
Krishna Paswan Sister Assault News
social share
Google CTA

Krishna Paswan Sister Assault: फतेहपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी पासवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव में चल रहे विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और हवाई फायरिंग भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर के आगे कुछ युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. रामा देवी पासवान गांव की पूर्व प्रधान भी रह चुकी हैं. इस घटना के बाद इलाके में हलचल मची हुई है.

बीच-बचाव करने पहुंचीं रामा देवी

पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के समशाही सुल्तानपुर गांव का है. रामा देवी पासवान के मुताबिक गांव में कुछ दबंग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे. यह देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं और इसका विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. रामा देवी ने घटना के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है. मामले के बाद दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी पक्ष को गंभीर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, शिव सागर निषाद की ओर से थाने में तहरीर दी गई है.

यह भी पढ़ें- यूपी के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 6 शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

 

जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच 96 बीघे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, विवादित जमीन के दस्तावेज दूसरे पक्ष के नाम दर्ज हैं, जबकि जमीन पर रामा देवी पासवान का कब्जा बताया जा रहा है. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई.

वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रैक्टर के आगे कुछ युवक बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर सीओ सिटी को जांच के लिए गांव भेजा गया था. फिलहाल, दूसरे पक्ष के खिलाफ मिली तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, पीएम मोदी समेत इन बड़े नेताओं का लिस्ट में नाम शामिल