Mathura News: चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं

Mathura Electricity News: मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र के देवीपुरा गांव में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. नाराज ग्रामीणों ने छटीकरा बिजलीघर पर प्रदर्शन किया. भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. पानी की दिक्कत बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जल्द बहाली की मांग की.

चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं

चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं

Newzo

• 05:37 PM • 18 Jun 2026

follow google news

Mathura News: मथुरा जिले के ग्राम देवीपुरा में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है. इस बात से नाराज़ ग्रामीणों ने गुरुवार को छटीकरा बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई थी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है. भीषण गर्मी के बीच लगातार दो दिनों से बिजली ना होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है.

जेई और एसडीओ नहीं उठा रहे फोन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं. इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. साथ ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की भी मांग की है.