अतीक के बेटे अबान अहमद का पुराना VIDEO हुआ वायरल, कैमरे में कैद हुआ था ये पल  

आनंद राज

23 Aug 2026 (अपडेटेड: 23 Aug 2026, 03:41 PM)

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अबान हफीज जालंधरी की मशहूर नज्म ‘अभी तो मैं जवान हूं’ पढ़ते नजर आ रहा है.

Abaan Ahmed Old Video Viral

Abaan Ahmed Old Video Viral

Google CTA

Abaan Ahmed Old Video Viral: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अबान हफीज जालंधरी की मशहूर नज्म ‘अभी तो मैं जवान हूं’ पढ़ते नजर आ रहा है. बता दें अबान की 6 अगस्त 2026 को झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वो अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था. हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में सुनाई दे रही आवाज बनी आखिरी याद

वायरल वीडियो में अबान नज्म की पंक्तियां पढ़ते हुए सुनाई दे रहा है, “अभी नहीं, अभी तो मैं जवान हूं.” मौत के बाद वायरल यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. 

भाई से मिलने निकला था, रास्ते में हुआ हादसा

6 अगस्त की सुबह अबान अपने कुछ साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था. वो झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अबान और उसके साथी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए. पुलिस के मुताबिक हादसे में वाहन तेज रफ्तार में था और दुर्घटना के कारणों की जांच की गई.

अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था. अप्रैल 2023 में प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे कुछ दिन पहले अतीक के बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी. अब अगस्त 2026 में उसी झांसी में अबान की सड़क हादसे में जान चली गई. 

दो भाई जेल में, एक भाई की एनकाउंटर में मौत

अबान की मौत के बाद परिवार की स्थिति और भी मुश्किल हो गई है. अतीक के बड़े बेटों में उमर और अली जेल में हैं, जबकि असद की मौत पुलिस एनकाउंटर में हुई थी. अब सबसे छोटे बेटे अबान की भी मौत सड़क हादसे में हो गई. वहीं झांसी में हादसे के बाद अबान का शव पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया.