अतीक के करीबी बिल्डर जेपी दुबे की 25 करोड़ की जमीन जब्त, गैंगस्टर एक्ट में प्रयागराज पुलिस ने कसा शिकंजा

पंकज श्रीवास्तव

19 Aug 2026 (अपडेटेड: 19 Aug 2026, 08:10 AM)

अतीक अहमद के करीबी माने जाने वाले बिल्डर जेपी दुबे के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत उसकी करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली.

Atique Ahmed

Atique Ahmed (File Photo)

Google CTA

Prayagraj JP Dubey Property Seized: अतीक अहमद के करीबी माने जाने वाले बिल्डर जेपी दुबे के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत उसकी करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली. बता दें कार्रवाई पीपल गांव, रहीमाबाद और कटौला गौसपुर में स्थित जमीनों पर की गई.

यह भी पढ़ें...

तीन जगहों की जमीन पर कुर्की की कार्रवाई

पुलिस ने संबंधित जमीनों को कुर्क करने के बाद वहां कुर्की का बोर्ड लगाया और मुनादी भी कराई. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान के बाद की गई है. जेपी दुबे के खिलाफ हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी.

आठ मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस के अनुसार, जेपी दुबे के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि वह अतीक अहमद के संरक्षण में जमीनों पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का कारोबार करता था. कुछ दिन पहले जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

जांच में सामने आई करीब 25 करोड़ की संपत्ति

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जेपी दुबे की कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया गया. इन संपत्तियों की कुल बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई.

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

कुर्की की कार्रवाई एसडीएम सदर अंकित वर्मा और एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता की मौजूदगी में पूरी की गई. अधिकारियों ने कहा अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि संगठित अपराध और भूमाफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.