Mirzapur Monsoon Update: मिर्जापुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत, किसानों के लिए बनी संजीवनी

Mirzapur Rain Update: मिर्जापुर में मानसून की पहली तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. सड़कों पर पानी भर गया, जबकि धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना है.

मिर्जापुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत, किसानों के लिए बनी संजीवनी

मिर्जापुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत, किसानों के लिए बनी संजीवनी

Newzo

• 04:48 PM • 01 Jul 2026

follow google news

Mirzapur News: प्रचंड गर्मी से उबल रहे यूपी के पहाड़ी अंचल मिर्जापुर जिले में बुधवार को मानसून की पहली बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि उमस का दायरा बरक़रार होने से लोगों को आस लगी हुई है कि यदि मौसम में नरमी बनीं रहीं तो उमस से भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम के मिजाज में हुए बदलाव और आकाश में बादलों के उमड़-घुमड़ कर आने से बारिश के आसार दिखाई देने लगे थे‌. कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ जमकर शुरू हुई बारिश ने लोगों को भिगोकर गर्मी से राहत पहुंचाई है. 

बारिश का आलम यह रहा है कि जिन सड़कों पर कर तक धूल उड़ती हुई दिखाई दे रही थी. वहां पानी जमा हो जाने से लोगों को बरसात के पानी के बीच आवागमन करना पड़ा है. दूसरी ओर मौसम के जानकार लोगों का मानना है कि जिले में चहूंओर बारिश की बूंदें गिर रहीं हैं. आने वाले दिनों में भी जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

धान खेती में जुटे किसानों को मिली संजीवनी

धान की खेती की तैयारी में जुटे हुए किसानों के लिए बुधवार को दोपहर बाद हुए हुई बारिश संजीवनी बताई जा रही है. खेतों में धान के बेहन डालने की तैयारी में तथा धान का बेहन डाल चुके किसानों को इस पानी ने उम्मीद जगाई है.