Mirzapur News: मिर्जापुर में तेज रफ्तार पिकअप बनी आफत, बिजली पोल को किया धराशायी, कई इलाकों की बिजली हुई गुल

Newzo

• 04:41 PM • 04 Jul 2026

Mirzapur Electricity News: तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ा. मिर्जापुर में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बिजली का पोल धराशायी हो गया, जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई. राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा.

 मिर्जापुर में तेज रफ्तार पिकअप बनी आफत, बिजली पोल को किया धराशायी, कई इलाकों की बिजली हुई गुल

मिर्जापुर में तेज रफ्तार पिकअप बनी आफत, बिजली पोल को किया धराशायी, कई इलाकों की बिजली हुई गुल

Google CTA

Mirzapur Electricity News: जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द-कलवारी लालगंज मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए. वहीं, पिकअप वाहन भी दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.

यह भी पढ़ें...

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल लाइनमैन को सूचना दी. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से गुरुदेव नगर विद्युत फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग द्वारा जल्द से जल्द पोल बदलकर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. हाल फ़िलहाल में लगातार इस तरह की घटना सामने आ रही है. विद्युत विभाग को बिजली के खंभों को गाड़ियों से सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि भविष्य में किसी तरह की बड़ी घटना ना हो.