Saharanpur News: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

Newzo

• 04:28 PM • 04 Jul 2026

Saharanpur Crime News: दो महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया.सहारनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए और बच्चों के खिलाफ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही.

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

Google CTA

Saharanpur Crime News: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर खादर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, 2 मई को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. 

यह भी पढ़ें...

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 184/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएसएस) की धारा 137(2), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5N/6 के तहत मामला पंजीकृत किया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 

इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की. पुलिस टीम ने शनिवार को टपरी अंडरपास के निकट मिनी बाईपास से आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. 

इस गिरफ्तारी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार तथा कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.