Saharanpur News: भगवान राम को 'इमाम' कहने के कथित बयान पर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Newzo

• 03:54 PM • 04 Jul 2026

Saharanpur Protest News: भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी को लेकर सहारनपुर में सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है.हिंदू जागरण मंच ने इसे सनातन आस्था का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और संबंधित नेताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. संगठन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.

भगवान राम को 'इमाम' कहने के कथित बयान पर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

भगवान राम को 'इमाम' कहने के कथित बयान पर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Google CTA

Saharanpur Protest News: जनपद में हिंदू जागरण मंच के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और रागिनी नायक द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा.

यह भी पढ़ें...

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संबंधित नेताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि 3 जुलाई 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भगवान श्रीराम को कथित रूप से "इमाम" कहकर संबोधित किया गया, जिसे हिंदू जागरण मंच ने भगवान श्रीराम और सनातन धर्म की आस्था का अपमान बताया है. 

संगठन का कहना है कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं के आराध्य हैं और उनके संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाए. 

संगठन का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है. संगठन ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है. ज्ञापन हिंदू जागरण मंच, जिला एवं महानगर सहारनपुर की ओर से सौंपा गया.