Saharanpur News: सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newzo

• 02:15 PM • 03 Jul 2026

Saharanpur District Hospital News: सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम ने निरीक्षण किया. दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए विशेषज्ञों ने ओपीडी, आईसीयू और वार्डों की जांच की. अगले दो दिनों तक मूल्यांकन जारी रहेगा. टीम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर रिपोर्ट तैयार करेगी.

सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सहारनपुर जिला अस्पताल में पहली बार पहुंची केंद्र की एनक्वास (NQAS) टीम, तीन राज्यों से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Google CTA

Saharanpur News: जिला अस्पताल में पहली बार केंद्र सरकार की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) टीम निरीक्षण के लिए पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण शुरू किया. टीम में दिल्ली से डॉ. ललित कुमार, मध्य प्रदेश (ग्वालियर) से डॉ. प्रशांत नायक और राजस्थान (जयपुर) से डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी शामिल हैं.
 
निरीक्षण के दौरान टीम ने ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ब्लड बैंक सहित अस्पताल के अन्य विभागों का जायजा लिया. इसके अलावा संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. अगले दो दिनों तक टीम विभागवार निरीक्षण कर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत करेगी. 

यह भी पढ़ें...

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि एनक्वास (NQAS) नेशनल हेल्थ सिस्टम का हिस्सा है. इसका उद्देश्य देशभर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर उन्हें बेहतर बनाना है. टीम प्रत्येक विभाग के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं, सुरक्षा मानकों और अन्य व्यवस्थाओं का आकलन करती है.

निरीक्षण के बाद प्रत्येक बिंदु पर अंक दिए जाते हैं और जहां सुधार की आवश्यकता होती है, वहां सुझाव भी दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य स्तर की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी है, जबकि इस बार केंद्र स्तर की एनक्वास टीम निरीक्षण कर रही है. फिलहाल टीम ने अस्पताल का प्रारंभिक भ्रमण किया है और अब विभागवार विस्तृत मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी.