Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर में बने ऐतिहासिक स्वच्छ कुंड को लेकर विवाद गहरा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक CCTV वीडियो में कुछ मुस्लिम महिलाएं स्वच्छ कुंड परिसर में नमाज अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं.
वीडियो सामने आने के बाद गोगा म्हाड़ी सुधार सभा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया है. स्वच्छ कुंड सनातन आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है. उनका दावा है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस स्थल पर पूजा-अर्चना कर गंगाजल अर्पित किया था. ऐसे में परिसर में नमाज अदा किए जाने की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
ADVERTISEMENT
मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इस संबंध में थाना कुतुबशेर में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला समूह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान की जा सके.एसपी सिटी ने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
ADVERTISEMENT











