Saharanpur News: सहारनपुर में मुनाफे के लिए पशुओं को देते थे जहर, गागलहेड़ी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

Newzo

• 05:18 PM • 30 Jun 2026

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस ने पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए. पुलिस ने सल्फॉस, चाकू और छोटा हाथी वाहन बरामद किया. आरोपी पशुओं की खाल और मांस बेचकर मुनाफा कमाते थे. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

सहारनपुर में मुनाफे के लिए पशुओं को देते थे जहर, गागलहेड़ी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

सहारनपुर में मुनाफे के लिए पशुओं को देते थे जहर, गागलहेड़ी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना पुलिस ने पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर मारने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन, 500 ग्राम गुड़, 500 ग्राम आटा, दो पैकेट सल्फॉस (जहर) और दो चाकू बरामद किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह मुनाफे के लालच में गांवों में बंधे पशुओं को जहर देकर मारता था और बाद में उनकी खाल व मांस बेचकर कमाई करता था. 

पुलिस के अनुसार 29 जून कुतुबपुर कुसानी निवासी परवेज आलम ने अपनी भैंस को जहर देकर मारने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. मुखबिर की सूचना पर गागलहेड़ी पुलिस ने नवादा रोड से नदीम और गय्यूर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में नदीम थाना मंडी का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है. बरामद चाकुओं के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं. 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास मृत पशु उठाने का ठेका था.अधिक मुनाफा कमाने के लिए वे आटा और गुड़ में सल्फॉस मिलाकर गांवों में एकांत स्थानों पर बंधे पशुओं को खिलाते थे. कुछ समय बाद पशु की मौत होने पर वे पास में खड़ा छोटा हाथी वाहन लेकर पहुंचते और शव उठाकर ले जाते थे. इसके बाद पशुओं की खाल उतारकर और मांस बेचकर मोटी कमाई करते थे. शक से बचने के लिए वाहन को घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा करते थे और सुरक्षा के लिए अपने साथ चाकू रखते थे. 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.