नमो भारत में रोज सफर करने वालों के लिए अब हर बार टिकट लेने या एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत कम हो जाएगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नियमित यात्रियों के लिए ट्रिप पास सुविधा शुरू की है. इसके तहत यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से तय संख्या में यात्राएं खरीद सकते हैं और हर सफर पर पास से एक ट्रिप अपने आप कम हो जाएगी.
ADVERTISEMENT
एक ही रूट पर बार-बार सफर करते हैं तो ऐसे काम आएगा पास
ट्रिप पास को एनसीएमसी कार्ड में लोड किया जा सकेगा. पास खरीदते समय यात्री को अपना शुरुआती और अंतिम स्टेशन चुनना होगा. इसके बाद चुने गए दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर किराया पास से कट जाएगा.
इस पास का इस्तेमाल एक दिन में कई बार किया जा सकता है. सुविधा नमो भारत के स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों तरह के कोच के लिए उपलब्ध है. यात्री अपनी यात्रा की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग ट्रिप वाला पास चुन सकते हैं.
कितने ट्रिप का पास मिलेगा और कितने दिन चलेगा?
यात्रियों के लिए 1 से 40 ट्रिप तक के विकल्प दिए गए हैं. पास की वैधता और रिफंड के नियम इस तरह हैं-
अगर कोई यात्री ज्यादा नियमित रूप से सफर करता है तो वह 40 यात्राओं वाला पास लेकर 90 दिनों तक इसका इस्तेमाल कर सकता है. 15, 20 और 40 ट्रिप वाले पास को वापस करने पर 200 रुपये की निश्चित प्रशासनिक फीस काटी जाएगी. 1, 2, 5 और 10 ट्रिप वाले पास नॉन-रिफंडेबल हैं.
क्या ट्रिप पास लेने पर किराया सस्ता होगा?
ट्रिप पास की घोषणा के साथ सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इससे यात्रियों के कितने पैसे बचेंगे. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ट्रिप पास का मुख्य फायदा बार-बार टिकट खरीदने या एनसीएमसी कार्ड में रकम डालने की जरूरत कम होना है. ट्रिप पास पर अलग से कितनी किराये की छूट मिलेगी, इसकी जानकारी जारी नहीं की गई है.
पास सिर्फ चुने हुए दो स्टेशनों के बीच चलेगा
ट्रिप पास की एक शर्त यह है कि यह केवल उसी शुरुआती और अंतिम स्टेशन के बीच मान्य होगा, जिसे पास खरीदते समय चुना गया है.
उदाहरण के लिए, अगर आपने सराय काले खां से मोदीनगर/मोदिपुरम के लिए पास लिया है, तो इसी रूट पर यात्रा करने पर पास से ट्रिप घटेगी. अगर आपको किसी दूसरे स्टेशन तक जाना है तो उस अतिरिक्त या अलग यात्रा का सामान्य किराया एनसीएमसी के ग्लोबल वॉलेट से कटेगा. मसलन, सराय काले खां से मोदीनगर/मोदिपुरम तक सामान्य किराया स्टैंडर्ड कोच में 210 रुपये और प्रीमियम कोच में 250 रुपये है.
कहां से मिलेगा ट्रिप पास?
यात्री नमो भारत स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक फेयर ऑफिस (EFO) या आमतौर पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट के पास बने काउंटर से ट्रिप पास खरीद सकते हैं. आगे की यात्राओं के लिए पास का टॉप-अप EFO या नमो भारत स्टेशनों पर मौजूद टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) से किया जा सकता है.
हर यात्रा पर 10% की छूट भी
नमो भारत में एनसीएमसी से यात्रा करने वाले यात्रियों को हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलती है. इसके अलावा एनसीएमसी के लॉयल्टी प्रोग्राम का फायदा भी मिलता है.
एनसीएमसी कार्ड से नमो भारत में यात्रा पर खर्च किए गए हर 1 रुपये पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलता है. एक लॉयल्टी पॉइंट की कीमत 0.10 रुपये है. जब यात्री के खाते में 300 लॉयल्टी पॉइंट जमा हो जाते हैं तो उन्हें एक मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किया जा सकता है.
नया ट्रिप पास खास तौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगा जो रोज या लगातार एक ही रूट पर नमो भारत से सफर करते हैं. स्कूल-कॉलेज के छात्र, कामकाजी लोग, कारोबारी और दूसरे नियमित यात्री बार-बार टिकट खरीदने या एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज करने की जरूरत कम कर सकेंगे. इससे टिकट लेने में लगने वाला समय भी बचेगा.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! यूपी के लोगों को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानिए पूरा रूट और टाइम
ADVERTISEMENT











