Ex-IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बाद अखिलेश यादव ने दिया ऑफर, लगा दी ये शर्त! 

यूपी तक

• 04:08 PM • 30 Sep 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार, भारतीय जनता पार्टी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख सामने रखा.

Akhilesh Yadav On Divya Mittal

Akhilesh Yadav On Divya Mittal

Google CTA

Akhilesh Yadav On Divya Mittal: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार, भारतीय जनता पार्टी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख सामने रखा. उन्होंने किसानों, बाढ़ प्रबंधन, राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी बात की. इसी दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा 'अब उन्हें तय करना पड़ेगा हरा और लाल गमछा डाल लें.'

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ने दिव्या मित्तल पर क्या कहा?

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के सवाल पर अखिलेश यादव की टिप्पणी सामने आई है. उन्होंने दिव्या मित्तल को लेकर हरे और लाल गमछे का जिक्र किया. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिव्या मित्तल ने राजनीति में सक्रिय होने का ऐलान किया है और अपनी राजनीतिक शुरुआत उत्तर प्रदेश से करने की बात कही है. अखिलेश के बयान के बाद दिव्या मित्तल की राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा और बढ़ गई है.

IAS से इस्तीफे के बाद राजनीति में आने का ऐलान

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान किया है. IAS पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी. अब उन्होंने खुद साफ किया है कि वह राजनीति में सक्रिय होंगी. साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी राजनीतिक शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी. इसके बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मिर्जापुर की 96 विधानसभा सीट को लेकर हो रही है, जहां पहले उनका राजनीतिक नेताओं से विवाद भी सामने आ चुका है.

15 सितंबर को मंजूर हुआ था इस्तीफा

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 15 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मंजूर हो गया था. 2013 बैच की दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था. अब राजनीति में आने के उनके ऐलान के बाद उनकी राजनीतिक शुरुआत को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच अखिलेश यादव की ओर से हरे और लाल गमछे को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा में है.