अरबों की संपत्ति, शेयर-म्यूचुअल फंड्स का अंबार... सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी की प्रॉपर्टी डिटेल आई सामने

संतोष शर्मा

30 Sep 2026 (अपडेटेड: 30 Sep 2026, 05:54 PM)

सपा ने यूपी से राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज के नामांकन के साथ उनकी और पत्नी की करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है.

Dhanraj Nathwani Net Worth

Dhanraj Nathwani Net Worth

Google CTA

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को प्रत्याशी बनाया है. लेकिन इस वक्त सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा धनराज नाथवानी को लेकर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के ग्रुप प्रेसिडेंट और कद्दावर कॉरपोरेट हस्ती परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी का नामांकन दाखिल होते ही उनकी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आ गया है. 

यह भी पढ़ें...

इस ब्यौरे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. धनराज और उनकी पत्नी के पास अरबों रुपये की चल-अचल संपत्ति है जिसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे कई गुना आगे हैं.

शेयर, म्यूचुअल फंड्स और जेवरात का बड़ा साम्राज्य

धनराज परिमल नाथवानी और उनकी पत्नी का निवेश का पोर्टफोलियो काफी बड़ा और मजबूत है.

1.धनराज के पास ₹10 करोड़ 62 लाख की एफडी है.

2.सबसे बड़ा हिस्सा शेयर और म्यूचुअल फंड में है जहां उन्होंने ₹55 करोड़ 75 लाख का भारी निवेश कर रखा है.

3.उनकी ₹2 करोड़ 81 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी, डाक बचत और राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) में जमा हैं.

4.धनराज के पास ₹1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा के जेवरात हैं जबकि उनकी पत्नी के पास ₹8 करोड़ 53 लाख के आभूषण हैं.

5.धनराज नाथवानी के पास कुल अचल संपत्ति 77 करोड़ 74 लाख 87216 रुपए की है. वहीं पत्नी के पास 2 अरब, 11 करोड़ 9 लाख 76,865 रुपए की अचल संपत्ति है.

करोड़ों के फार्महाउस, प्लॉट और आलीशान मकान

जमीन-जायदाद और रियल एस्टेट में भी दोनों का भारी निवेश है. धनराज के पास ₹1.51 करोड़ का फार्महाउस और ₹4 करोड़ 70 लाख का प्लॉट है. उनके पास ₹6 करोड़ 72 लाख की कमर्शियल प्रॉपर्टी और ₹14 करोड़ 73 लाख की कीमत का मकान है.

कुल अचल संपत्ति

धनराज के नाम कुल ₹27 करोड़ 67 लाख की अचल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी के नाम पर मकान, फार्महाउस और प्लॉट मिलाकर कुल ₹53 करोड़ 59 लाख 33,073 की अचल संपत्ति दर्ज है. धनराज परिमल नाथवानी पर महज ₹3 लाख 85,301 की मामूली देनदारी है.

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी?

धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और जामनगर स्थित कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े हैं. RIL में उनका कुल कार्यकाल 16 साल बताया गया है. उन्होंने अक्टूबर 2010 से फरवरी 2015 तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्च 2015 से जनवरी 2019 तक ग्रुप सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फरवरी 2019 से वर्तमान तक ग्रुप प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली है. उनका काम मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़ा रहा है.

धनराज परिमल नथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में जनवरी 2022 से वर्तमान तक निदेशक हैं. इसका स्थान जामनगर बताया गया है. इसके अलावा वह रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड में अक्टूबर 2020 से वर्तमान तक निदेशक हैं. उनका लंबा पेशेवर जुड़ाव रिलायंस समूह के साथ रहा है.
 
धनराज परिमल नथवानी का जुड़ाव खेल क्षेत्र से भी रहा है. वह नवंबर 2022 से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. सितंबर 2019 से वर्तमान तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष का भी रहे है, जिसका स्थान अहमदाबाद, गुजरात रहा है. इसके अलावा जनवरी 2019 से वह गुजरात स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ के सदस्य हैं. अक्टूबर 2016 से वर्तमान तक वह द्वारकाधीश मंदिर व्यवस्थापन समिति, द्वारका के उपाध्यक्ष भी हैं.

ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन की बैठक से क्यों गायब रहे अखिलेश यादव? बृजभूषण सिंह के एक बयान ने मचाया सियासी भूचाल!