समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नाथवानी की संपत्ति का ब्योरा सामने आ गया है. उनके पास करोड़ों रुपये के FD, बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड हैं, लेकिन अचल संपत्ति के मामले में एक आंकड़ा खास ध्यान खींचता है. हलफनामे में दर्ज जानकारी के मुताबिक, धनराज नाथवानी की पत्नी के नाम उनके मुकाबले कहीं ज्यादा अचल संपत्ति है.
ADVERTISEMENT
अचल संपत्ति होती क्या है...? ऐसी संपत्ति से है जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना संभव नहीं. इसमें मकान, जमीन, प्लॉट, फार्महाउस, दुकान, ऑफिस और दूसरी तरह की प्रॉपर्टी शामिल होती है. वहीं नकद पैसा, FD, शेयर, म्यूचुअल फंड और जेवर चल संपत्ति की श्रेणी में आते हैं.
हलफनामे के मुताबिक, धनराज नाथवानी के पास कुल 77 करोड़ 74 लाख 87 हजार 216 रुपये की अचल संपत्ति बताई गई है. उनकी पत्नी के नाम अचल संपत्ति की कीमत 211 करोड़ 9 लाख 76 हजार 865 रुपये दर्ज है. इस आंकड़े के हिसाब से पत्नी के नाम पति से करीब 133.35 करोड़ रुपये ज्यादा की अचल संपत्ति है.
पति-पत्नी के नाम कितने के जेवर?
धनराज नाथवानी के पास 1 करोड़ 62 लाख 34 हजार 984 रुपये के जेवरात हैं. उनकी पत्नी के नाम 8 करोड़ 53 लाख रुपये के जेवरात बताए गए हैं. पत्नी के जेवरात की कीमत भी पति के मुकाबले काफी ज्यादा है.
धनराज के पास FD और शेयर में भी बड़ी रकम
धनराज नाथवानी के पास 10 करोड़ 62 लाख रुपये की FD है. इसके अलावा 55 करोड़ 75 लाख रुपये के बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड बताए गए हैं. इंश्योरेंस पॉलिसी, डाक बचत और राष्ट्रीय बचत खाते में भी करीब 2 करोड़ 81 लाख रुपये की रकम दर्ज है. उनकी वित्तीय संपत्तियों में भी बड़ी रकम निवेश के रूप में मौजूद है.
धनराज के नाम फार्महाउस, प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी
हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, धनराज नाथवानी के नाम 1.51 करोड़ रुपये का फार्महाउस है. इसके अलावा 4 करोड़ 70 लाख रुपये का प्लॉट, करीब 6 करोड़ 72 लाख रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी और 14 करोड़ 73 लाख रुपये का मकान दर्ज है. इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 27 करोड़ 67 लाख रुपये बताई गई है.
पत्नी के नाम 53.59 करोड़ की अलग-अलग अचल संपत्तियां
धनराज नाथवानी की पत्नी के नाम मकान, फार्महाउस और प्लॉट समेत करीब 53 करोड़ 59 लाख 33 हजार 73 रुपये की अचल संपत्ति का भी ब्योरा दिया गया है.
यहां हलफनामे में दर्ज अलग-अलग संपत्ति श्रेणियों के आंकड़ों को अलग-अलग समझना जरूरी है. एक जगह पत्नी की कुल अचल संपत्ति 211.09 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि अलग ब्योरे में मकान, फार्महाउस और प्लॉट आदि की कीमत 53.59 करोड़ रुपये दर्ज है.
धनराज पर 3.85 करोड़ रुपये की देनदारी
संपत्ति के साथ धनराज नाथवानी पर देनदारी भी है. हलफनामे के मुताबिक, उनके ऊपर करीब 3 करोड़ 85 हजार 301 रुपये का लोन दर्ज है.
ये भी पढ़ें- अरबों की संपत्ति, शेयर-म्यूचुअल फंड्स का अंबार... सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी की प्रॉपर्टी डिटेल आई सामने
ADVERTISEMENT











