UP Weather: उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
ADVERTISEMENT
दोनों ही हिस्सों में फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी भी जारी नहीं की गई है. ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के बजाय गर्मी और बढ़ते तापमान का असर देखने को मिल सकता है.
मौसम में बदलाव मानसून की विदाई के बीच देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद अलग-अलग जिलों में मौसम का असर अलग हो सकता है.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली और मुरादाबाद समेत जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
वहीं, पूर्वी यूपी में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया और आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 से 6 अक्टूबर तक भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दोनों क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अक्टूबर के शुरुआती दिनों में प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. इसके बाद रात के तापमान में खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है.
ये भी पढ़ें- यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
ADVERTISEMENT











