यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
UP Weather: यूपी में बारिश का दौर अब थमने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और मेघगर्जन के दौर के बाद अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. भारत मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश भर में बारिश का दौर काफी हद तक थम जाएगा. एक तरफ जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी यूपी में केवल कुछ ही स्थानों पर हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.
