दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहारों के मौसम में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 12 जोड़ी यानी कुल 24 'फेस्टिवल स्पेशल' ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. पूर्व मध्य रेल द्वारा शुरू की जा रही इन विशेष ट्रेनों से मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा.
ADVERTISEMENT
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार, त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर, ऋषिकेश, एरणाकुलम और पोत्तनूर से बिहार व यूपी के अलग-अलग शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
पूजा स्पेशल ट्रेनों की रूट और टाइमिंग
1. चंडीगढ़ - पटना - चंडीगढ़ स्पेशल (04512/04511)
04512 (चंडीगढ़-पटना): 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार को चंडीगढ़ से रात 23:55 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन शाम 16:35 बजे वाराणसी, 17:45 बजे DDU, 18:45 बजे बक्सर, 19:32 बजे आरा और 20:03 बजे दानापुर रुकते हुए रात 21:15 बजे पटना पहुंचेगी.
04511 (पटना-चंडीगढ़): 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को पटना से रात 23:15 बजे खुलकर अगले दिन रात 21:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.
2. फिरोजपुर कैंट - पटना - फिरोजपुर कैंट स्पेशल (04616/04615)
04616 (फिरोजपुर-पटना): 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन वाराणसी (12:40), DDU (14:30), बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए शाम 18:35 बजे पटना पहुंचेगी.
04615 (पटना-फिरोजपुर): 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को पटना से रात 20:20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी.
3. आनंद विहार - पाटलिपुत्र - आनंद विहार स्पेशल (04096/04095)
04096 (आनंद विहार-पाटलिपुत्र): 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से रात 00:05 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन उसी दिन दोपहर 13:00 बजे वाराणसी, बलिया, छपरा के रास्ते रात 23:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
04095 (पाटलिपुत्र-आनंद विहार): 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से रात 00:45 बजे खुलकर उसी दिन रात 21:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
4. एरणाकुलम - पटना - एरणाकुलम स्पेशल (06085/06086)
06085 (एरणाकुलम-पटना): 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक हर शुक्रवार को एरणाकुलम से रात 21:30 बजे खुलकर सोमवार तड़के 03:30 बजे पटना पहुंचेगी (रूट: भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर, काटपाडी, मोकामा).
06086 (पटना-एरणाकुलम): 6 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को पटना से रात 00:10 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 10:45 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी.
5. पोत्तनूर - बरौनी - पोत्तनूर स्पेशल (06021/06022)
06021 (पोत्तनूर-बरौनी): 4 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक हर रविवार को पोत्तनूर से सुबह 06:15 बजे रवाना होकर मंगलवार दोपहर 13:30 बजे बरौनी पहुंचेगी (रूट: DDU, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर).
06022 (बरौनी-पोत्तनूर): 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को बरौनी से सुबह 10:30 बजे खुलकर शुक्रवार शाम 18:30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी.
6. आनंद विहार - जोगबनी - आनंद विहार स्पेशल (04008/04007)
04008 (आनंद विहार-जोगबनी): 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को आनंद विहार से सुबह 08:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी (रूट: गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया).
04007 (जोगबनी-आनंद विहार): 11 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक हर रविवार को जोगबनी से शाम 18:30 बजे रवाना होकर मंगलवार तड़के 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
7. दिल्ली - सीतामढ़ी - दिल्ली स्पेशल (04010/04009)
04010 (दिल्ली-सीतामढ़ी): 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार को दिल्ली से रात 23:05 बजे खुलकर अगले दिन रात 23:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी (रूट: गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल).
04009 (सीतामढ़ी-दिल्ली): 17 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को सीतामढ़ी से रात 00:45 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 20:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
8. आनंद विहार - मुजफ्फरपुर - आनंद विहार स्पेशल (04028/04027)
04028 (आनंद विहार-मुजफ्फरपुर): 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 09:15 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
04027 (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार): 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार और शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
9. योगनगरी ऋषिकेश - मुजफ्फरपुर - योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (04314/04313)
04314 (ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर): 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार को योगनगरी ऋषिकेश से दोपहर 15:20 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
04313 (मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश): 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर 13:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:15 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी.
10. नई दिल्ली - सुपौल - नई दिल्ली स्पेशल (04072/04071)
04072 (नई दिल्ली-सुपौल): 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 21:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी (रूट: प्रयागराज, वाराणसी, हाजीपुर, बरौनी, सहरसा).
04071 (सुपौल-नई दिल्ली): 3 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 07:45 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
11. शकूरबस्ती - दरभंगा - शकूरबस्ती स्पेशल (04098/04097)
04098 (शकूरबस्ती-दरभंगा): 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक (मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन) सुबह 09:20 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी (रूट: रक्सौल, सीतामढ़ी.
04097 (दरभंगा-शकूरबस्ती): 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक (बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन) दरभंगा से दोपहर 14:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 18:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी.
12. दिल्ली - कामाख्या - दिल्ली स्पेशल (04076/04075)
04076 (दिल्ली-कामाख्या): 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को दिल्ली से रात 00:30 बजे खुलकर DDU, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार के रास्ते अगले दिन रात 21:15 बजे कामाख्या पहुंचेगी.
04075 (कामाख्या-दिल्ली): 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को कामाख्या से सुबह 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 20:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
ADVERTISEMENT











