Mirzapur news: समाधान दिवस में डीएम के सामने पीड़िता का हंगामा, पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

Newzo

• 04:14 PM • 06 Jul 2026

Mirzapur Woman Protest: मिर्जापुर के संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती ने जिलाधिकारी के सामने पुलिस और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए. एक साल से न्याय न मिलने का दावा करते हुए उसने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए.

समाधान दिवस में डीएम के सामने पीड़िता का हंगामा, पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

समाधान दिवस में डीएम के सामने पीड़िता का हंगामा, पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

Google CTA

Mirzapur Woman Protest: सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की मौजूदगी में पुलिस और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. युवती ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता का आरोप है कि कछवां थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने पुलिस के संरक्षण में उसे जबरन उठाया था, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के कारण पुलिस और प्रशासन उसे न्याय दिलाने में विफल रहे हैं.

संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़िता की शिकायत सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी कुछ देर के लिए असहज हो गए.युवती ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से थाना, तहसील, डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. मामले को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.