Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में स्वास्थ्य सुरक्षा अब जेब पर नहीं पड़ेगी भारी, इलाज होगा कैशलेस, शिक्षकों को मिली सरकार की बड़ी स्वास्थ्य सौगात

Newzo

• 03:09 PM • 08 Jul 2026

Mirzapur Teacher Welfare Scheme: मिर्जापुर में मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए. लालगंज और हलिया के शिक्षकों को योजना का लाभ देते हुए सरकार ने कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई. इससे शिक्षकों और उनके परिवारों पर उपचार का आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है.

मिर्ज़ापुर में स्वास्थ्य सुरक्षा अब जेब पर नहीं पड़ेगी भारी: इलाज होगा कैशलेस, शिक्षकों को मिली सरकार की बड़ी स्वास्थ्य सौगात

मिर्ज़ापुर में स्वास्थ्य सुरक्षा अब जेब पर नहीं पड़ेगी भारी: इलाज होगा कैशलेस, शिक्षकों को मिली सरकार की बड़ी स्वास्थ्य सौगात

Google CTA

Mirzapur News: शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को लालगंज तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लालगंज और हलिया विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को योजना के कार्ड प्रदान किए गए.

यह भी पढ़ें...

प्रमुख जयंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार विशाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने शिक्षकों से योजना का लाभ लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. 

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में यह प्रभावी भूमिका निभाएगी. हलिया के खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।लालगंज माध्यमिक विद्यालयों के नोडल अधिकारी धर्मजीत सिंह ने कहा कि कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलने से शिक्षकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी. कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौबे ने किया.
 
इस दौरान तहसीलदार राजू यादव, गिरीश कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, श्यामलाल, पवन दुबे, श्रीकांत शुक्ला, जय भारती, सरिता वर्मा, हेमलता गौतम, राकेश यादव, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, विद्यासागर सिंह, राजेश सिंह, आलोक मौर्य, कौशल सिंह, अभिषेक सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, आनंद सिंह, धनेश्वर प्रसाद, ज्ञानेंद्र, बुद्धिमान प्रसाद दुबे सहित दोनों विकासखंडों के बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.