Mirzapur Vedant Bharti News: जिले के ग्रामसभा सीकरी निवासी वेदांत भारती ने अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय जनरल नॉलेज ओलंपियाड में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिर्जापुर का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी की लहर है.
ADVERTISEMENT
वेदांत भारती वर्तमान में कक्षा 3 के छात्र हैं और आईपीएस रतनपुर विद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में अध्ययनरत हैं. उनके पिता इंजीनियर वेदप्रकाश भारती पेशे से लेक्चरर हैं, जबकि माता डॉ. प्रतिभा भारती चिकित्सक हैं.
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वेदांत को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और ₹2,500 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई. उनकी इस उपलब्धि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिर्जापुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
वेदांत की सफलता पर अखिल भारतीय पासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, मंडल अध्यक्ष मिठाई लाल सरोज, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नगीना देवी सरोज, संस्थापक इंजीनियर गुरु प्रसाद सरोज, राजपति सरोज, सच्चिदानंद सरोज, रामदेव सरोज, हृदय लाल सरोज, हीरो पासवान सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों ने वेदांत और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ADVERTISEMENT











