Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. थाना मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने घाघरा नदी के तटवर्ती और बॉर्डर इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है. इस अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 15000 लीटर अवैध लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और शराब बनाने वाली भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया.
ADVERTISEMENT
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया रहा है. इसी क्रम में 19 अप्रैल को थाना मनियर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घाघरा नदी के किनारे अवैध रूप से शराब बनाने का काम चल रहा है.अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चंद्र शुक्ला और सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र की निगरानी में थाना मनियर के थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय की टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान लगभग 15000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया. अवैध रूप से चल रही शराब बनाने वाली भट्टियों को पुलिस ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई घाघरा नदी के किनारे स्थित बॉर्डर क्षेत्र में की गई जो अक्सर शराब माफियाओं के लिए सुरक्षित स्थान माने जाते हैं. हालांकि छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाला कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला. लेकिन पुलिस की सतर्कता से भारी मात्रा में कच्ची शराब का निर्माण रुक गया.
थाना मनियर पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगी. पुलिस विभाग का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के धंधे में किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस टीम इलाके में गस्त बढ़ाकर अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के प्रयास में जुटी है.
ADVERTISEMENT









