बच्चों के विवाद में मारपीट का मामला इलाज के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Ballia News: बलिया के छोड़हर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 85 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.गांव में शांति व्यवस्था कायम है.

Ballia News

Newzo

• 08:26 PM • 18 Apr 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में करीब 20 दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में घायल 85 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 मार्च 2026 की है. छोड़हर गांव निवासी बबलू बिंदऔर दूसरे पक्ष के नंदजी बिंद के परिवारों के बीच बच्चों के किसी विवाद को लेकर कहा सुनी हुई थी जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गयी. इस मारपीट के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बांसडीह रोड पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नंदजी बिंद पुत्र ललन बिंद निवासी छोड़हर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

घायल विश्वनाथ का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. बुजुर्ग की मृत्यु के बाद पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया. पोस्टमार्टम और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है.

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने बयान जारी कर बताया की 27 मार्च को हुए मारपीट के मामले में आरोपी नंदजी बिंद को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आज इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग विश्वनाथ की दुखद मृत्यु हो गई है.पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थिति सामान्य है. फिलहाल पुलिस ऐतिहातन गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है.