झांसी में 22 साल की शादीशुदा करिश्मा 55 साल के ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाठक संग भाग गई! जाते जाते कर गई ये कांड

अजय झा

01 May 2026 (अपडेटेड: 01 May 2026, 11:24 AM)

Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में एक विवाहिता अपने से दोगुनी उम्र के ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाठक संग फरार हो गई. पीड़ित पति पुष्पेंद्र का आरोप है कि पत्नी घर से 2.40 लाख रुपये नगद और जेवर भी ले गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jhansi Crime News

Jhansi Crime News

Google CTA

Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में 22 साल की एक विवाहिता अपने से डेढ़ गुना से भी ज्यादा उम्र के शख्स के साथ फरार हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है, वह कोई और नहीं बल्कि गांव का प्रधान है. पीड़ित पति ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें...

मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले में रहने वाले पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके अनुसार, उनकी शादी 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. लेकिन धीरे-धीरे उनके वैवाहिक जीवन में उस वक्त दरार आने लगी जब किशोरपुरा गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक (55) का उनके घर आना-जाना बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान प्रधान और उनकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में विवाद का कारण बन गईं. 

पत्नी 2 लाख 40 हजार रुपये नगद भी ले गई: पुष्पेंद्र 

पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. हालात तब और बिगड़ गए जब 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई. पुष्पेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई. मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है, जिससे मामले को और बल मिला है. 

पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए और जल्द से जल्द कार्रवाई हो. पुष्पेंद्र ने यह भी बताया कि उसने पुलिस में लिखित शिकायत दे दी है और अब उसे प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है. वहीं मऊरानीपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो चुकी है. उनका कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.