Ballia rape case: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में चितबड़ागांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिक पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक, बीते 7 मई को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी. पीड़ित पिता का आरोप था कि वासुदेव गांव का रहने वाला सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर उसकी नाबालिक बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
वहीं आज 8 मई को उप निरीक्षक अतुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे. इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेरा बंदी की और अभियुक्त सोनू राजभर को धर दबोचा. पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिक लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए. बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) और पाक्सो एक्ट की धारा 5L(2)/ 6 की वृद्धि की गई. थाना चित्तबड़ागांव पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सभी विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT









