समाजवादी पार्टी के DDU नगर वाले दफ्तर पर चला बुलडोजर, PWD ने मस्जिदों के अवैध हिस्से पर भी लिया बड़ा एक्शन

उदय गुप्ता

08 May 2026 (अपडेटेड: 08 May 2026, 04:12 PM)

Bulldozer Action On SP Office: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा अभियान जारी है. शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया.

Bulldozer Action in Chandauli

Bulldozer Action in Chandauli

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा अभियान जारी है. शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. इस कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यालय समेत 300 से ज्यादा दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया. बता दें लोक निर्माण विभाग (PWD) पड़ाव से गोधना बाईपास तक सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है. इसी के तहत सड़क के दोनों तरफ सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने पहले मार्किंग और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की थी.

यह भी पढ़ें...

सपा कार्यालय पर भी चला बुलडोजर

शुक्रवार को हुई कार्रवाई में सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर बुलडोजर चलने की रही. सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा कार्यालय को जमींदोज कर दिया. बुलडोजर चलते ही इमारत का अतिक्रमण वाला हिस्सा मलबे में बदल गया.

300 से ज्यादा निर्माण हटाए गए

प्रशासन के अनुसार अब तक 300 से ज्यादा छोटे-बड़े निर्माण तोड़े जा चुके हैं. इनमें दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी मकान, मस्जिदों के हिस्से और कॉलेजों की बाउंड्री भी शामिल हैं. पुराने जीटी रोड के किनारे बने कई निर्माण दशकों पुराने बताए जा रहे हैं. सड़क चौड़ीकरण अभियान के चलते कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी है. जिन लोगों ने नोटिस के बाद खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, वहां बुलडोजर से कार्रवाई की गई.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई से पहले व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी और अनाउंसमेंट कर नोटिस भी दिए गए थे. वहीं डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.