'चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, पिटवा के अंदर करूंगा', लखीमपुर में बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी अधिकारियों पर जमकर भड़के, दी चेतावनी!

अभिषेक वर्मा

• 02:41 PM • 18 Aug 2026

लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खरवहिया बाजार स्थित बी-पैक्स खगीयापुर समिति के बाहर किसानों की लंबी लाइन देखकर विधायक ने अपनी गाड़ी रोक दी.

BJP MLA Vinod Shankar Awasthi

BJP MLA Vinod Shankar Awasthi (File Photo)

Google CTA

BJP MLA Vinod Shankar Awasthi News: लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खरवहिया बाजार स्थित बी-पैक्स खगीयापुर समिति के बाहर किसानों की लंबी लाइन देखकर विधायक ने अपनी गाड़ी रोक दी. खाद की कीमत 280 रुपये बताए जाने पर वह नाराज हो गए और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें...

किसानों को देखकर विधायक ने रोकी गाड़ी

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने समिति के बाहर मौजूद किसानों से खाद की कीमत पूछी. किसानों ने बताया कि खाद 280 रुपये में बेची जा रही है. इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े हो गए और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई. उन्होंने किसानों से खाद की वास्तविक कीमत बताने को कहा.

विधायक ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा, 'रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ सूख जाएगा अगर देख लूंगा तो. नौकरी चली जाएगी. गरीब ने वोट दिया है, किसी बड़े आदमी का मैं गुलाम नहीं हूं.' उनके इस बयान का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया.

अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी

विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे चेतावनी देते हुए कहा, 'चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, पिटवा के अंदर करूंगा.' इसके बाद उन्होंने मौके से एआर कोऑपरेटिव को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ मिला. इस पर विधायक ने कहा, 'अरे इसका तो स्विच ऑफ जा रहा है एआर कोऑपरेटिव का नंबर, खाद 280 की बिकती है.'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विधायक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके वाहन पर विधायक के नाम का बोर्ड और किसानों के बीच उनके सख्त तेवर नजर आ रहे हैं. खाद की कीमत को लेकर विधायक की अधिकारियों को दी गई खुली चेतावनी की चर्चा जिले में हो रही है. मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई अलग प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.