दिन में छुए पैर और फिर...हापुड़ में सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, अफसोस कर रहे घर वाले

देवेंद्र शर्मा

• 01:03 PM • 18 Aug 2026

हापुड़ में शादी के अगले दिन नई-नवेली दुल्हन लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. रात 2 बजे ताला खोलकर भागी दुल्हन की करतूत CCTV में कैद हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hapur Bride

Hapur Bride

Google CTA

शादी के जिस रिश्ते की बुनियाद अटूट विश्वास पर टिकी होती है, वही भरोसा जब सुहागरात की अगली सुबह तिनके की तरह बिखर जाए तो पैरों तले जमीन खिसकना तय है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बड़े अरमानों के साथ घर आई नई-नवेली दुल्हन शादी के अगले ही दिन ससुराल वालों को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई.

यह भी पढ़ें...

घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाली यह दुल्हन जाते-जाते सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. भागती हुई दुल्हन की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

अरमानों से सजा था नया संसार

यह हैरान करने वाला पूरा मामला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव का है. गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात रामपुर के एक मंदिर के पंडित से हुई थी. पंडित ने एक लड़की से शादी कराने का झांसा दिया. इसके बाद रामपुर के एक मंदिर में शादी संपन्न हुई.

विनोद का आरोप है कि उसने शादी के एवज में लड़की की मां को 1 लाख रुपये नकद दिए थे. शादी के बाद विनोद अपनी दुल्हन को लेकर लिसड़ी गांव पहुंचा. परिवार ने नई बहू की आरती उतारी, पूरे रीति-रिवाज से स्वागत किया और खुशियां मनाईं.

रात 2 बजे ताला खोलकर फरार

पीड़ित परिवार के मुताबिक, दुल्हन एक दिन और एक रात तक घर में रही. उसने परिवार के हर सदस्य से बातचीत की. इस दौरान उसने सभी से घुलने-मिलने का नाटक किया और घर के बुजुर्गों के पैर छूकर सुखी जीवन का आशीर्वाद भी लिया. उस वक्त किसी को भी अंदेशा नहीं था कि जिस सिर पर वे हाथ रख रहे हैं, वही उनके घर को लूटने का मास्टरप्लान बना चुकी है.

रात में जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो करीब रात 2 बजे दुल्हन ने चुपके से घर का ताला खोला और रफूचक्कर हो गई. सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बहू गायब थी. जब घर का सामान चेक किया गया, तो चढ़ावे में चढ़े सोने-चांदी के सारे जेवरात और घर में रखी नकदी गायब मिली.

CCTV फुटेज ने खोला राज 

घटना के बाद पीड़ित दूल्हा विनोद सीधे सिंभावली थाने पहुंचा और आपबीती सुनाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सौंपे गए सीसीटीवी फुटेज में नई-नवेली दुल्हन रात के अंधेरे में तेज कदमों से सड़क पर भागती हुई साफ नजर आ रही है. पीड़ित का आरोप है कि यह शादी के नाम पर ठगी करने वाले किसी संगठित लुटेरी दुल्हन गैंग का काम है जिसमें शादी कराने वाला पंडित और बिचौलिए भी शामिल हो सकते हैं.

पीड़ित दूल्हे ने क्या बताया

"हमारी शादी रामपुर के मंदिर में हुई थी. हमने लड़की की मां को 1 लाख रुपये दिए थे. शादी के बाद घर आए, एक दिन और एक रात वो रही. दूसरी रात में 2 बजे ताला खोलकर घर से सोने-चांदी के जेवर और जो पैसे दिए थे, सब लेकर चली गई. शादी कराने वाले पंडित जी दो-तीन महीने पहले मिले थे. हमने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी लगा दी थी, हमें सिर्फ पैसे का नहीं, भरोसा टूटने का सबसे ज्यादा दुख है.'

जांच में जुटी पुलिस

सिंभावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुल्हन की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही शादी कराने वाले रामपुर के पंडित और बिचौलियों के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.