बलिया में बहन की शादी से पहले ही 25 साल के शिक्षक मनीष शर्मा ने ये क्या कर दिया... हर कोई सन्न रह गया

यूपी तक

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है, जहां 25 साल के युवा शिक्षक मनीष शर्मा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी.

Ballia News (Representational Photo)

Ballia News (Representational Photo)

Google CTA

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है, जहां 25 साल के युवा शिक्षक मनीष शर्मा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी. चर्चा है कि मनीष अपनी बहन की शादी के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था. यह घटना उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड कस्बे की है. बता दें बिथुआ मोड़ के रहने वाले मनीष शर्मा एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे. जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को उन्होंने उसी कोचिंग परिसर के भीतर लोहे के एंगल से लटककर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें...

आत्महत्या की क्या थी वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार मनीष के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. वहीं मनीष के घर की पूरी जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी लेकिन कोचिंग से होने वाली सीमित आय के कारण वह बढ़ते खर्चों को पूरा करने में असमर्थ था. ये बात भी सामने आई है कि मनीष की बहन की शादी तय हो चुकी थी और उसकी तारीख भी नजदीक आ रही थी लेकिन शादी के भारी खर्चों के लिए वह पैसे नहीं जुटा पा रहा था. 

पुलिस ने शुरु की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस उपाधीक्षक (रसड़ा) आलोक गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि मनीष अपनी बहन की शादी के खर्च और आर्थिक तंगी को लेकर गहरे तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

(आज तक के इनपुट से)