Ballia Harsh Firing Case: बलिया में हर्ष फायरिंग ने छीनी मासूम की जान, बारात में चली गोली से 10 साल के बच्चे की मौत

Ballia wedding firing incident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार के चिराग को बुझा दिया.

Ballia News

Newzo

02 May 2026 (अपडेटेड: 02 May 2026, 10:09 AM)

follow google news

Ballia wedding harsh firing: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार के चिराग को बुझा दिया. थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियार 'पांडे का डेरा' में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात में चली एक गोली ने 10 वर्षीय मासूम की जान ले ली.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार घटना 1 मई 2026 की रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है. शिवपुर दियार इलाके में एक बारात आई हुई थी. चारों तरफ नाच गाने और जश्न का माहौल था. इसी बीच उत्साह में आकर एक व्यक्ति ने अपने हथियार से फायरिंग शुरू कर दी. दुर्भाग्यवस फायरिंग के दौरान चली गोली वहां मौजूद एक 10 वर्षीय पीयूष को जा लगी. गोली लगते ही बच्चा लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि मृतक बालक का अपना रिश्तेदार ही है. एक छोटी सी लापरवाही ने परिवार के जश्न को उम्र भर के गम में बदल दिया.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. देश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है.

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी उन्होंने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद ऐसी घटनाएं दुखद है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है.