शिवम गुप्ता के फ्लैट पर आते थे लड़के और उनके साथ वह बनाता था संबंध? पति के कमरे में लगे हिडन कैमरे का नजारा देख हिल गई पत्नी

पुष्पेंद्र सिंह

01 May 2026 (अपडेटेड: 01 May 2026, 07:36 PM)

Mainpuri crime news: मैनपुरी में 2.5 लाख सैलरी पाने वाले पति की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है. हिडन कैमरे की मदद से पत्नी ने पति को लड़कों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते पकड़ा. दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी के इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Mainpuri News: सांकेतिक तस्वीर

Mainpuri News: सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

Mainpuri crime news: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति शिवम गुप्ता पर अजीबो गरीब आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, उसके पति के  फ्लैट पर कथित तौर पर किराये के लड़के आते रहते हैं.  उन लड़कों के साथ शिवम अप्राकृतिक कृत्य में लिप्त रहता है. महिला को अपने पति के बारे में ये सब तब पता चला जब उसने फ्लैट के कमरे में हिडन कैमरा लगवाया. फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

शादी के बाद से पत्नी को परेशान कर रहा था शिवम

सोनाली (बदला हुआ नाम) की शादी 19 फरवरी 2024 को एटा निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी. शिवम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी सैलरी 2.5 लाख रुपये है. पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही शिवम और उसके परिजनों ने 50 लाख रुपये कैश की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी. आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सोनाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

हिडन कैमरे से खुला पति का घिनौना राज

पति के अजीब व्यवहार और संदिग्ध गतिविधियों के कारण सोनाली को उस पर शक हुआ. ऐसे में उसने सच्चाई जानने के लिए आगरा वाले अपने किराये के फ्लैट में गुपचुप तरीके से कैमरे लगवा दिए.  कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि शिवम कथित तौर पर किराये के लड़कों के साथ अप्राकृतिक कृत्य  में लिप्त था. जब पत्नी ने इन आपत्तिजनक वीडियो का विरोध किया और परिजनों को बताने की बात कही तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने का दबाव बनाया.

पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में सदर कोतवाली पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया. इसके बाद हार मानकर पीड़िता ने जिले के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अब इस मामले की जांच शुरू की गई है. पीड़िता ने सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है.