औरैया में 30 साल की ब्लॉगर रीना को 75 साल के राम सुगर से हो गया प्यार, जल्द होगी दोनों की शादी

सूर्या शर्मा

• 04:26 PM • 15 Oct 2026

यूपी के औरैया में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने 75 साल के राम सागर से सगाई की है. दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है. सगाई की तस्वीरें वायरल हैं, शादी की तारीख नवरात्रि बाद तय होगी.

Auraiya Viral Love Story

Auraiya Viral Love Story

Google CTA

कहते हैं प्यार अंधा होता है, इसे न तो कोई सीमा बांध सकती है और न ही उम्र का फासला रोक सकता है. प्यार की इस अनोखी मिसाल को सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली एक 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर ने. 30 साल की रीना को अपने से करीब 45 साल बड़े 75 वर्षीय राम सागर से इस कदर मोहब्बत हुई कि दोनों ने सगाई रचा ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहे हैं और यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

रील्स बनाते-बनाते मिला दिल का साथी

जानकारी के अनुसार, 30 साल की ब्लॉगर रीना सोशल मीडिया के लिए रील्स और वीडियो बनाने का काम करती हैं. करीब एक साल पहले रीना की मुलाकात 75 साल के राम सागर से हुई थी. शुरुआत में हुई सामान्य बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. इस अनोखे प्यार के आड़े न तो उम्र का 45 साल का लंबा फासला आया और न ही समाज की परवाह. एक साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला कर लिया.

नवरात्रि के बाद फिक्स होगी शादी की तारीख

करीब 6 दिन पहले रीना और राम सागर ने अपनों की मौजूदगी में धूमधाम से एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर इंगेजमेंट कर ली. सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं. उम्र के इस भारी अंतर को लेकर जब रीना से सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उम्र के फासले से कोई एतराज नहीं है. रीना का कहना है कि वे दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं. रीना ने बताया कि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है. लेकिन नवरात्रि के तुरंत बाद शादी की तारीख फिक्स कर ली जाएगी.

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

45 साल बड़े दूल्हे के साथ 30 साल की दुल्हन की इस सगाई ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कुछ लोग जहां इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस 'अजब प्रेम की गजब कहानी' को देखकर हैरान हैं. फिलहाल, औरैया में हर जुबान पर इस अनोखी जोड़ी की लव स्टोरी और उनकी आने वाली शादी के ही चर्चे छिड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने छोड़ा खाना-पानी, अब जेल में पहननी होगी कैदी नंबर 396 की ड्रेस