पीलीभीत में पति के साथ कोर्ट पहुंची थी महिला, प्रेमी को देखते ही उससे लिपटी, पूरा मामला चौंकाऊ है

सौरभ पांडेय

• 12:27 PM • 08 Oct 2026

पीलीभीत कचहरी के बाहर महिला पहले पति के सामने दूसरे पति से लिपट गई जिससे हंगामा मच गया. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने पहले पति से तलाक लिए बिना छह महीने पहले दूसरी कोर्ट मैरिज कर ली थी.

Pilibhit News

Pilibhit News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत कचहरी परिसर के बाहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कोर्ट में तारीख पर अपने पहले पति के साथ पहुंची महिला अचानक वहां मौजूद एक युवक से सरेआम लिपट गई. पति और उसके साथी महिला को युवक से छुड़ाने की कोशिश करते रहे. लेकिन महिला उस शख्स को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुई. शुरुआती दावों में जिस युवक को महिला का 'प्रेमी' बताया जा रहा था, पुलिस की जांच में वह उसका दूसरा पति निकला. पहले पति से बिना तलाक लिए महिला द्वारा 6 महीने पहले दूसरी शादी किए जाने का राज खुलने के बाद अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

पहले पति के सामने दूसरे के साथ लिपटी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ किसी पुराने मुकदमे की तारीख के सिलसिले में पीलीभीत अदालत पहुंची थी. इसी दौरान कचहरी परिसर के बाहर एक दूसरा युवक भी पहुंच गया. महिला ने जैसे ही उस युवक को देखा, वह दौड़कर उसके पास पहुंची और सभी के सामने उससे लिपट गई. इस घटना को देख आसपास मौजूद लोग दंग रह गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. वायरल वीडियो में पहला पति और उसके रिश्तेदार महिला को जबरन अलग करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. लेकिन महिला दूसरे युवक का हाथ छोड़ने को राजी नहीं थी.

9 साल पुरानी शादी और बिना तलाक कर ली कोर्ट मैरिज

शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि यह महिला का प्रेमी है. लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरी कहानी की परतें खुल गईं. पुलिस के मुताबिक महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी. लेकिन दोनों के बीच विवाद के बाद भी अब तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है. बिना तलाक लिए ही महिला ने लगभग 6 महीने पहले दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी. बुधवार को जब पहला पति महिला को लेकर कोर्ट पहुंचा तो वहां उसका दूसरा पति भी आ गया जिसे देखते ही महिला भावुक होकर उससे लिपट गई.

पुलिस ने किया बीच-बचाव

कचहरी के बाहर काफी देर तक चले इस हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराकर स्थिति को नियंत्रित किया.

मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल परमेंद्र सिंह ने बताया 'शुरुआती जांच में एक पक्ष महिला का पहला पति है और दूसरा पक्ष वह युवक है जिससे महिला द्वारा कोर्ट मैरिज करने का दावा किया जा रहा है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है.'

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर में सिंगर संयज यदुवंशी के घर कूदी पुलिस, 'भड़ककर' अखिलेश यादव ने कह दी ये बात