लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर में सिंगर संयज यदुवंशी के घर कूदी पुलिस, 'भड़ककर' अखिलेश यादव ने कह दी ये बात

सुल्तानपुर में अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस दबिश पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. संजय ने आरोपों को खारिज कर 9 तारीख को तिकोनिया पार्क में धरने का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

File Photo: Sanjay Yaduvanshi and Akhilesh Yadav
File Photo: Sanjay Yaduvanshi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Sanjay Yadav News: सुल्तानपुर जिले में अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात हुई पुलिस दबिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. धमौर थाना क्षेत्र के उघड़पुर (अहिरन का पुरवा) गांव में पुलिस टीम संजय यदुवंशी की तलाश में पहुंची थी. लेकिन वह घर पर नहीं मिले. इसके बाद परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी दीवार कूदकर घर में घुसे और अभद्रता की. मामले में नया मोड़ तब आया जब संजय के पिता सियाराम यादव ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटों संजय और शिवा का एनकाउंटर करना चाहती है. इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.