लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी है. यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार मैदान में हैं. जानिए नाथवानी के बयान के मायने और पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Dhanraj Parimal Nathwani
Dhanraj Parimal Nathwani With Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. लेकिन इस बीच सपा के एक उम्मीदवार के एक्स पोस्ट से सियासी हलचल बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने सोशल मीडिया 'X' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. एक तरफ जहां अखिलेश यादव केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं. वहीं सपा उम्मीदवार का पीएम मोदी के नेतृत्व और 'सेवा के संकल्प' को सलाम करने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं.