...तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं आने के बाद आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ‘टाटा-बाय-बाय’ पोस्ट की थी. अब यूपी Tak से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने उनकी खिलाफत की, वे आज पार्टी के मंच पर बैठे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चा बढ़ा दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ 'टाटा-बाय-बाय' लिखा था. अब उन्होंने यूपी Tak से बातचीत में इस पोस्ट की वजह भी बताई है. धर्मेंद्र कश्यप ने साफ कहा कि अब बीजेपी से उनकी राहें अलग हैं.
