राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो पूर्व BJP सांसद की ने लिखा पोस्ट! 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर जीते थे चुनाव
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर सिर्फ 'टाटा बाय-बाय' लिखा है.
ADVERTISEMENT

Dharmendra Kashyap News
Dharmendra Kashyap News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर सिर्फ 'टाटा बाय-बाय' लिखा है. उनकी पोस्ट में न तो बीजेपी का नाम लिया गया है और न ही पार्टी छोड़ने की कोई सीधी घोषणा की गई है. इसके बावजूद राज्यसभा टिकट न मिलने के बाद सामने आई इस पोस्ट को लेकर उनके अगले राजनीतिक कदम पर सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं.
