Lucknow News: लखनऊ के अहिमामऊ इलाके से एक पुलिसकर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सत्येंद्र वर्मा ने किराए के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.
ADVERTISEMENT
मौके से मिला 4 पन्नों का सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को सत्येंद्र वर्मा के कमरे से 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में एएसआई ने अपनी जिंदगी की असफलता के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है.
मंगेतर पर उकसाने का आरोप
सत्येंद्र वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के निवासी थे. उनकी शादी तय हो चुकी थी और वह अपनी मंगेतर से लगातार बातचीत करते थे. बताया जा रहा है कि सुसाइड से एक दिन पहले भी उन्होंने आखिरी बार अपनी मंगेतर से बात की थी. मृतक के परिजनों ने इस आत्मघाती कदम के लिए एएसआई की मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों की शिकायत और प्राथमिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. पुलिस फिलहाल मामले की सघन जांच कर रही है और सुसाइड नोट के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.
ADVERTISEMENT









