Mathura Crime: मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गैंग का पर्दाफाश, 90 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Mathura Theft News Today: थाना रिफाइनरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

Mathura News

Newzo

• 05:17 PM • 01 May 2026

follow google news

Mathura Crime News: थाना रिफाइनरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक, करीब 90 लाख रुपये कीमत के लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन तथा 80 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार आज 1 मई को तड़के करीब 2:52 बजे मुखबिर की सूचना पर फैक्ट्री एरिया रेलवे लाइन के पास एक बाड़े में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई. मौके से ट्रक नंबर HR 55 AQ 0672 (शिव शक्ति कैरियर) बरामद हुआ और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान, नासिर, मौहब्बत (तीनों निवासी थाना बरसाना, मथुरा) तथा हासिम (निवासी नूंह, हरियाणा) शामिल हैं.

बरामदगी में चोरी का ट्रक (कीमत लगभग 60 लाख रुपये), 55 Xiaomi Pad 6 टैबलेट (करीब 25 लाख रुपये), 10 महंगे मोबाइल फोन (करीब 3 लाख रुपये), 2 HP लैपटॉप (करीब 2 लाख रुपये), 80,000 रुपये नकद और  ट्रक की सील काटने में प्रयुक्त ग्राइंडर शामिल है.

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सदस्य नासिर ट्रक ड्राइवर बनकर काम करता था. अन्य साथी ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस की जानकारी जुटाते थे. माल लोड होने के बाद रास्ते में ट्रक रोककर ग्राइंडर से सील काटी जाती और हर बैग से एक-एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी कर लिया जाता था. बाद में सील को फिर से यथास्थिति कर दिया जाता, जिससे वेयरहाउस पर किसी को शक न हो.

गिरोह के सदस्य दिल्ली और आगरा के बाजारों में चोरी का सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे. पुलिस अब इनके नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इस सफल कार्रवाई में थाना रिफाइनरी प्रभारी जयबिंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.