बारात लेकर दुल्हन लेने जा रहा था मोहित तभी हरियाणा से आई लड़की ने पहुंचा दिया जेल, पूरा मामला सन्न कर देगा

Fatehpur wedding drama: फतेहपुर में बारात रवानगी के दौरान हरियाणा से पहुंची प्रेमिका ने दूल्हे की पोल खोल दी. शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगने पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिससे शादी टूट गई और दुल्हन हाथ मलती रह गई.

Fatehpur News:सांकेतिक तस्वीर

यूपी तक

01 May 2026 (अपडेटेड: 01 May 2026, 04:09 PM)

follow google news

Fatehpur wedding drama: फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़ा बन गया जब बैंड-बाजे की धुन के बीच दूल्हे की प्रेमिका ने एंट्री मारी. हरियाणा से पहुंची इस लड़की ने दूल्हे पर प्यार में धोखे और शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए शादी रुकवा दी. नतीजा यह हुआ कि जिस दूल्हे को घोड़ी चढ़कर दुल्हन लाने जाना था उसे पुलिस की जीप में बैठकर थाने जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें...

लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद दिया धोखा

सखियांव गांव के रहने वाले मोहित की शादी खखरेरु थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में तय हुई थी. बुधवार को घर में बारात रवानगी की रस्में चल रही थीं. तभी हरियाणा से आई युवती ने हंगामा शुरू कर दिया. युवती का आरोप है कि मोहित से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. मोहित ने शादी का झांसा देकर जनवरी 2023 से उसे न सिर्फ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा बल्कि उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण भी किया.

हरियाणा से आई लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि फरवरी 2026 में मोहित ने उसे फतेहपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया था और जल्द शादी करने का भरोसा देकर वापस भेज दिया. लेकिन पीछे से वह कहीं और शादी रचा रहा था. भनक लगते ही युवती ने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई.

इंतजार करती रह गई दुल्हन

उधर दुल्हन के घर पर बारात के स्वागत की पूरी तैयारी थी. मेहमान जुट चुके थे और दुल्हन सज-धज कर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी. जब काफी देर तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष ने फोन किया. सच सामने आते ही दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए और वे सीधे थाने पहुंचे. भारी गहमागहमी के बीच देर रात मुकदमा दर्ज हुआ और रिश्ता टूट गया.

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.